फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vaccine shortage caused a setback to vaccination

वैक्सीन की कमी से टीकाकरण को झटका

Tue, 29 Jun 2021 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage caused a setback to vaccination
एटा। एंटी कोरोना वैक्सीन की कमी से टीकाकरण को झटका लगा है। आपूर्ति न मिलने के कारण मंगलवार को कुल 19 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जा सका। शहर के प्रमुख दोनों केंद्रों समेत करीब 60 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका। जिसके चलते लोगों को मायूसी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लॉकों में प्री ट्रॉयल के तौर पर क्लस्टर अभियान चल रहा है। सोमवार को वैक्सीन न होने की स्थिति में इस अभियान पर ब्रेक लग गया। इसके साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बूथ बंद कर दिए गए। वहीं महिला अस्पताल में संचालित महिला स्पेशल बूथ को भी बंद करना पड़ा। टीकाकरण के लिए पहुंची महिलाओं को लौटना पड़ा। महिलाओं का कहना था शनिवार को आए तो सोमवार बोल दिया था। वैक्सीन नहीं थी तो स्लॉट ही बुक क्यों किया। यही स्थिति जिला अस्पताल में बने बूथ की भी रही।
विज्ञापन

नोटिस चस्पा किया
जिला अस्पताल में सुबह से कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोग बार-बार कर्मचारियों से जानकारी मांग रहे थे। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने बूथ के बाहर दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया। जिसमें लिखा गया कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नबंर पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
पहली डोज लगने वाले व्यक्तियों की संख्या- 160154
दोनों डोज लगवाने वाले व्यक्तियों की संख्या- 23660
पुरुषों को लगी वैक्सीन- 108219
महिलाओं को लगी वैक्सीन- 75597
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed