फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vaccination: Men enter women's queues, push

टीकाकरण: महिलाओं की कतारों में घुसे पुरुष, धक्का-मुक्की

Wed, 11 Aug 2021 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Vaccination: Men enter women's queues, push
जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए पुरुषों के साथ ही खड़े होने को मजबूर महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोविड टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथों पर बदइंतजामी हावी है। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में महिलाओं की कतारों में कई पुरुष घुस आए और धक्का-मुक्की हो गई। जिससे महिलाओं के लिए असहज स्थिति बन गई। जिला अस्पताल में एक ही कतार में महिलाओं को पुरुषों के साथ खड़ा होना पड़ा। बूथों पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जानकारी के बाद विभाग ने महिलाओं के लिए टोकन और पुलिसकर्मियों की तैनाती का इंतजाम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

महिलाओं को कोरोना टीकाकरण कराने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शासन ने अलग से महिला बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल में महिला स्पेशल बूथ बनाया है, लेकिन यहां पुुरुष भी महिलाओं की कतार में घुसकर टीकाकरण कराने पहुंच जाते हैं। बुधवार को टीका पहले लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। परेशान होकर कई महिलाएं व युवतियां कतार से बाहर निकल आईं। जबकि धक्का-मुक्की कर रहे पुरुषों को रोकने वाला वहां कोई नहीं था। ड्यूटी के तौर पर एक होमगार्ड मौजूद था, जिसकी सुनी नहीं जा रही थी। कुछ इसी तरह के हालात जिला अस्पताल में भी थे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल परिसर में बनी मैटरनिटी विंग में महिला स्पेशल बूथ बनाया गया है। बुधवार को पुरुष भी टीकाकरण कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे और कतारों में घुस गए। हालत यह थे कि महिलाओं और युवतियों को स्पेशल बूथ पर भी असहजता का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने बूथ पर महिलाएं व पुरुष दोनों टीकाकरण कराने पहुंचे, लेकिन उनकी कतारें अलग-अलग नहीं लगवाई गईं। एक ही कतार में महिलाएं पुरुषों के साथ खड़ी थीं। इस बीच टीका पहले लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई तो महिलाएं परेशान हो गईं। कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed