फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Urs-e-Qasmi concluded with the recitation of Fatiha.

Etah News: कुल की फातिहा के साथ हुआ उर्स-ए-कासमी का समापन

Sun, 16 Nov 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Urs-e-Qasmi concluded with the recitation of Fatiha.
उर्स के समापन समारोह में मौजूद जायरीन। संवाद
मारहरा। कस्बे की खानकाहे बरकातिया दरगाह पर आयोजित 100वें उर्स कासमी का समापन रविवार को कुल की फातिहा के साथ हुआ। इस दौरान जायरीनों को तबर्रुकात की जियारत कराई गई।
विज्ञापन

गुलशन-ए-बरकाती पार्क में समापन समारोह में मौजूद जायरीनों को संबोधित करते हुए सज्जादानशीन सैयद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि हर मुसलमान को पांच वक्त की नमाज पढ़नी चाहिए। नमाज पढ़ने के साथ ही रोजे रखने चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा भले ही आधी रोटी खाएं लेकिन बच्चों को शिक्षित बनाएं। सैयद अमीन मियां ने उर्स में आए सभी जायरीनों की सलामती और उनकी तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व शनिवार की रात को उर्स में खरका पोशी की रस्म अदा की गई जिसमें सैयद अमीन मियां कादरी बुजुर्गों के लिबास पहनकर हवेली से गुलशन-ए-बरकाती पार्क पहुंचे जिनको देखने के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। तबर्रुकात की जियारत में हजरत अली का झुब्बा, तस्बीह के दाने, दाढ़ी का बाल, हुजूर की टोपी और पत्थर पर उनके पांव के निशान आदि अवशेष शामिल किए गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, कलीम दानिश, मुफ्ती निजामुद्दीन, मुफ्ती हनीफ, हाफिज नाजिम, हाफिज सरफराज, शोएब नूरी, शाकिब नूरी, हसनैन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए एक लाख जायरीन, संसाधनों का रहा टोटा
उर्स में पहले की अपेक्षा जायरीनों की रिकॉर्ड भीड़ रही। तीन दिवसीय उर्स में एक लाख से अधिक की संख्या में जायरीन शामिल हुए। उर्स के समापन के बाद जायरीनों के वापस जाने के लिए संसाधनों का टोटा रहा। रेलवे स्टेशन पर लोगों की बेहिसाब भीड़ रही। ट्रेन में बैठने के लिए लोग सीट के लिए परेशान रहे। बस पकड़ने के लिए लोगों को कस्बे से मिरहची तक पैदल यात्रा करनी पड़ी।

एसएसपी ने निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने शनिवार की देर शाम को उर्स में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यातायात और भीड़ नियंत्रण को लगाए गए बैरियर का जायजा लिया। बीज गोदाम पर बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस पिकेट को चेक किया। उन्होंने थाना प्रभारी सहित फोर्स को ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी।

उर्स के समापन समारोह में मौजूद जायरीन। संवाद

उर्स के समापन समारोह में मौजूद जायरीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed