फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Urn with travel Start Bhagwat Katha

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Tue, 14 Jul 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 14 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Urn with travel Start Bhagwat Katha
मंगलवार को नगर के कम्यूनिटी हॉल में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का   शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए हुए महिलाएं यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ कम्युनिटी हाल में कलश यात्रा का समापन हुआ।  
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ ही भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन कथावाचक मदन मोहन गिरि महाराज ने कहा कि कलयुग में केवल राम नाम का आधार ही मनुष्य को मोक्ष दिलाता है लेकिन लोग इस राम नाम से दूर होकर मेरे तेरे के चक्कर में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि अब भी समय है लोग मोह माया से मुक्त होकर भगवान का सुमिरन करें, समुरिन के लिए जरूरी नहीं कि मंदिर में बैठा जाए, जहां समय मिले वहां भगवान का नाम अवश्य लें।
विज्ञापन

कथावाचक ने सुकदेव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में केवल श्रीमद् भागवत कथा ही एक मात्र ऐसा ग्रंथ हैं जो मनुष्य का सत्य से परिचय कराता है। श्रीमद्भागवत की शरण में जाने वाले मनुष्य का कहीं भी अहित नहीं होता। कथा के दौरान कथावाचक द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए। श्री बांके बिहारी की आरती के साथ प्रथम दिन की कथा का समापन हुआ। कथा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। राधे-राधे के जयकारे से आसपास का वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान बबलू गुप्ता, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, मनीषा अग्रवाल, नीतू गुप्ता आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed