फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Upon learning of Ambedkar Jayanti resolution in boom

जयंती की धूम में बाबा साहब की सीख अपनाने का संकल्प

Tue, 14 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 14 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Upon learning of Ambedkar Jayanti resolution in boom
संविधान निर्माता और भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती पर
विज्ञापन
जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं आकर्षक झांकियों और बैंडबाजाें के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। पुलिस बल साथ चल रहा था। जीटी रोड पर निकली शोभायात्रा के चलते जाम के हालात बने रहे।


शोभायात्रा की शुरूआत कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क से हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांधी मार्केट, हाथी गेट, घंटाघर, मेहता पार्क, वली मोहम्मद चौराहा, रेवाड़ी मोहल्ला, लोकमनदास तिराहा, पटियाली गेट, मारहरा दरवाजा, कटरा मोहल्ला, नन्नूमल चौराहा, ठंडी सड़क, जीटी रोड से होती हुई रात को कचहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। डीजे और बैंड की धुनों पर बज रहे गीतों पर लोग झूमते भी नजर आए। इससे पहले शोभायात्रा की शुरूआत नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, बसपा नेता ओमप्रकाश दलित ने की। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र जीत, बसपा नेता नेम सिंह भी मौजूद रहे। शहर में जगह-जगह अंबेडकर पार्कों में लगी डॉ. अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया।  

भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई जयंती
भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ ने अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था। इस मौके पर विक्रांत माधौरिया, पंकज चौहान, राजवीर सिंह चक, चंद्रपाल सिंह वर्मा आदि मौजूद थे।


कांग्रेस ने भी मनाई अंबेडकर जयंती
जिला कांग्रेस कमेटी ने धनमील वाली गली स्थित पार्टी कार्यालय पर अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का सभी से आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चोब सिंह, अरुणेश गुप्ता, भगवान स्वरूप प्रजापति, आशिक हुसैन, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।   


देहात क्षेत्रों में भी याद किए बाबा अंबेडकर
जलेसर/अवागढ़/पिलुआ/मारहरा। अवागढ़ में अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सपा नगराध्यक्ष पुजारी यादव ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर वरुणप्रताप सिंह, गोल्डी गोयल, राजू सभासद, लाखन सिंह, सोनू ठाकुर आदि थे। मारहरा में नगर पालिका परिसर सभाकक्ष में गोष्ठी हुई। पालिकाध्यक्ष गंगादेवी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जग्गूमल प्रभाकर, भूदेव भारती, विनोद मौजूद रहे।


जलेसर नगर के अलावा अकबरपुर हवेली, महावीरगंज, गोलनगर, गोला कुआं स्थित पार्कों में लगी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव पसियापुर बेगमपुर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर धम्म प्रदीप महाथेरा, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदास, भीमसेना के जिलाध्यक्ष सुरेश कर्दम, पूरन सिंह भारती, प्रदीप कर्दम, राजेश बौद्ध आदि मौजूद थे। बीआरसी जलेसर पर दिनेश, फोरन सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।


नगर के कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर विश्वम्भर दयाल गुप्ता, डा. गीतम सिंह राजपूत, सत्यदेव शर्मा, खेमचंद्र कुसुम, सत्यप्रकाश सत्य आदि मौजूद थे। गोलनगर अंबेडकर पार्क में सत्येंद्र सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुधीर गौतम, धारा सिंह, राहुल प्रताप, शिवकुमार, रामेशचंद्र आदि मौजूद थे। पिलुआ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा एसबीआई बैंक से निकाली। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, सोरन सिंह, हरीशचंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed