फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unseen: Kailashganj Tiraha sunk for the third time in a year

अनदेखी : एक साल में तीसरी बार धंसा कैलाशगंज तिराहा

Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Unseen: Kailashganj Tiraha sunk for the third time in a year
कैलाशगंज मोड़ पर हुए गड्ढे में फसी डीसीएम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कैलाशगंज मार्ग तिराहा पर सीवर लाइन डालने के बाद जल निगम ने मरम्मत कराई, इसके बाद मार्ग धंस गया। बाद में जल निगम ने नए सिरे से डामरीकरण कर मार्ग बनवाया, लेकिन बरसात में इसमें भी जगह-जगह गड्ढे हो गए। तीसरी बार फिर सड़क धंसने लगी है। जिसके चलते यहां से चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

जल निगम ने तीन माह पहले जीटी रोड पर सीवर लाइन डालने के बाद डामरीकरण का काम किया था लेकिन बारिश ने किए गए कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। कैलाशगंज तिराहा स्थित जीटी रोड पर जहां से सीवर लाइन गुजर रही है, वहां बीचोंबीच सड़क धंस चुकी है। बीच जीटी रोड से कैलाशगंज मार्ग तक मिट्टी धंसने से चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं जल निगम ने यहां पर अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। सुरक्षा के मद्देनजर बैरीकेडिंग तक नहीं की गई है। इससे किसी भी वाहन में फंसकर हादसा होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

अन्य मार्गों की भी यही स्थिति
समस्या केवल जीटी रोड पर ही नहीं, अन्य मार्गों पर भी है। सीवर लाइन डालने के बाद अक्सर सड़कें धंसती जा रही हैैं। इसमें लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अभी पखवाड़ा भर पहले कचहरी रोड, रैवाड़ी मोहल्ले की सड़कें भी धंस गई थीं और उनमें वाहन फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed