{"_id":"64ad92eca4735c91370111a8","slug":"university-examinations-from-today-students-worried-about-admit-card-etah-news-c-163-1-sagr1019-2151-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विश्व विद्यालय की परीक्षाएं आज से, प्रवेशपत्र को लेकर परेशान रहे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विश्व विद्यालय की परीक्षाएं आज से, प्रवेशपत्र को लेकर परेशान रहे छात्र-छात्राएं
Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। आगरा विश्व विद्यालय की बीए, बीकॉम, बीएससी सहित एमए फाइनल वर्ष की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रहीं हैं, लेकिन मंगलवार की शाम तक छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र नहीं मिले। इससे छात्र छात्राएं परेशान दिखे।
वैसे तो जिले को अलीगढ़ विश्व विद्यालय से जोड़ दिया गया है, लेकिन जिले में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित एमए फाइनल वर्ष के छात्र-छात्राएं हैं, जो आगरा विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। बुधवार को परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। जिले में परीक्षा के लिए 13 केंद्र भी बनाए गए हैं। तैयारियों का दौर भी चल रहा है, लेकिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए मंगलवार की शाम तक प्रवेश पत्र नहीं मिले। ऐसे में छात्र छात्राएं परेशान हो गए। छात्र- छात्राओं ने बताया कॉलेज में कोई कुछ बता नहीं रहा है। जबकि जेएलएन डिग्री कॉलेज में सर्वाधिक 700 छात्र छात्राएं प्रवेश पत्र के लिए परेशान हैं। कॉलेज के बाहर छात्र छात्राओं ने बताया वह परीक्षा बिना प्रवेश पत्र के कैसे देंगे। वहीं छात्र-छात्राओं में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।