फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   United Kisan Morcha took out tractor tricolor rally

Etah News: संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा रैली

Thu, 14 Aug 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha took out tractor tricolor rally
जीटी रोड ​स्थित महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैक्टर रैली से पूर्व प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : तिरंगा यात्रा निकालतीं छात्राएं।
एटा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत व संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को ट्रैक्टर व बाइक के साथ तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान तिरंगा यात्रा पूरे शहर भ्रमण करती हुई कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंची। जहां अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने व किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शहर में बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर व बाइक रैली संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर संयुक्त रूप से निकाली। तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर शहर के जीटी रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से कचहरी मार्ग होती हुई कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंची। जहां जिला संयोजक राजेंद्र सिंह व उप संयोजक राजाराम यादव ने एसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बहुराष्ट्र कंपनियों को भारत छोड़ने व कोऑपरेटिव खेती को बढ़ावा देने की मांग की। उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने पर अमेरिका का कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

राजाराम यादव ने कहा कि अमेरिका ने जबरन 50 प्रतिशत का टैरिफ थोपा है। उसने भारत में लगातार फूड प्रोसेसिंग, डेरी, सब्जी और फल का आयात बढ़ा दिया है। अमेरिका ने भारत के फूड प्रोसेसिंग में विदेशी निवेश को बढ़ाया है जिससे किसानों की आय व छोटे कृषि व्यवसायियों को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के साथ भारत सरकार की बातचीत चल रही है जिससे जीएम खाद्य पदार्थों, अनाज, सोया, मक्का, कपास का भारी मात्रा में आयात और एमएनसी की भारतीय अर्थव्यवस्था में बिना नियंत्रण प्रवेश को बढ़ावा मिलेगा। अमेरिका राष्ट्रपति द्वारा थोपे गए 50 प्रतिशत टैक्स को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया और इसका कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed