फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Under the shadow of bayonets, the groom arrived with a horse rider

Etah News: संगीनों के साए में बरात लेकर घुड़चढ़ी के साथ पहुंचा दूल्हा

Sun, 15 Jan 2023 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Under the shadow of bayonets, the groom arrived with a horse rider
दलित दूल्हा मोनू लेकर पहुंचा बरात- संवाद - फोटो : ETAH
एटा/राजा का रामपुर। थाना व कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला कहरान में 12 जनवरी की शाम को उच्च जाति के लोगों ने शादी समारोह वाले अनुसूचित जाति के घर में घुस कर मारपीट की थी। रविवार की शाम करीब सात बजे दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो संगीनाें के साए में घुड़चढ़ी करके बरात घर तक पहुंचाई गई। पुलिस के अधिकारी पल-पल की खबर लेते रहे।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कहरानी निवासी राजेंद्र बाल्मीकि की बेटी छाया की शादी क्षेत्र में कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। रविवार को जिला कासगंज के कस्बा अमांपुर निवासी दूल्हा अमित बरात लेकर शाम सात बजे पहुंच गया। घुड़चढ़ी से पहले ही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था, दूल्हा के आते ही पुलिस ने सुरक्षा चक्र मजबूत कर दिया। बरात के आगे पीछे पुलिस चली और बीच में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर तक पहुंचा।
विज्ञापन

बता दें कि यहां पर सुबह से ही पुलिस घर पर मौजूद रही थी, किसी भी अनहोनी की आशंकाओं को लेकर पुलिस अधिकारी पल-पल की खबर लेते रहे। राजेंद्र बाल्मीकि के घर पर 12 जनवरी को शादी की तैयारियां चल रहीं थीं तभी महिला संगीत के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने अभद्रता कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि दो पक्षों के बीच 12 जनवरी को मारपीट हो गई थी, इसके बाद माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। बाल्मीकि समाज की बेटी की शादी को लेकर सतर्कता बरती गई और रविवार को सुबह से ही पुलिस बल घर पर तैनात कर दिया। शाम करीब सात बजे बरात पहुंची तो पुलिस की कड़ी निगरानी में चढ़ाई गई और शांतिपूर्ण तरीके से बरात चढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed