फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Under construction sewer project started becoming dilapidated even before delivery

निर्माणाधीन सीवर प्रोजेक्ट सुपुर्दगी से पहले ही होने लगा जर्जर

Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Under construction sewer project started becoming dilapidated even before delivery
ठंडी सड़क पर मेन होल धंसने से अंदर घुसा ढक्कन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये की लागत से जल निगम शहर में सीवर प्रोजेक्ट का कार्य करा रहा है जो अंतिम दौर में है। इसी साल इसकी सुपुर्दगी नगर पालिका को की जानी है, जो इसका संचालन कराएगी, लेकिन इससे पहले ही यह परियोजना जर्जर होने लगी है। कई मेनहोल टूट चुके हैं। नगर पालिका पहले से ही गुणवत्ता पर सवाल उठाती रही है। ऐसे में सुपुर्दगी लेने को लेकर भी संशय बन गया है।
विज्ञापन

सपा सरकार में स्वीकृत इस परियोजना पर 2017 में काम शुरू कराया गया था। करीब 20 किमी लंबी लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए करीब 223 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण के शुरूआती दौर से ही कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे। कई बार लोगों ने खुलकर विरोध किया। यहां तक कि नगर पालिका भी इसके विरोध में लामबंद हुई और प्रशासन व शासन में बैठे अधिकारियों को पत्र भेजे गए।
विज्ञापन

हालांकि शिकायतों का निस्तारण मनमाने ढंग से कर दिया गया और निर्माण चलता रहा, जो अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है, लेकिन सुपुर्दगी और संचालन से पहले ही यह परियोजना हाफती नजर आने लगी है। कई जगह मेन होल धंस गए हैं। कई स्थानों पर उनके ढक्कन टूट गए हैं। ऐसे में संशय बना हुआ है कि इसका संचालन सफलता पूर्वक हो भी सकेगा या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed