फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncontrolled tractor overturned into the ditch , two killed , two injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, दो की मौत, दो घायल

Tue, 26 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 26 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र के गांव मोहनी के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में पलट गया, जिससे चालक अमर सिंह (25) रूकमपाल सिंह (22) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। सड़क पार करते समय वृद्धा मुन्नी देवी (55) को कार ने टक्कर मार दी, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन



गांव गंगनपुर निवासी मुन्नी देवी (55) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क पार कर रही थीं, तभी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जानकारी पर पहुंचे परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गांव मरथरा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो सवार तालेवर, जयप्रकाश, रविंद्र, मोहनी निवासी छोटी खेरिया कोतवाली देहात घायल हो गए। गांव मोहनी निवासी रूकमपाल, रामपाल यादव खेत को समतल करने के लिए ट्रैक्टर लाए थे। जिसे लेकर वह मंगलवार सुबह खेत पर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान इनके साथ ट्रैक्टर मालिक विजय निवासी खेमगढ़ थाना सिकंदराराऊ हाथरस, चालक अमर सिंह निवासी साथपुर, टीकरी कलां थाना सिकंदराराऊ भी साथ थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह मोहनी और नरायनी रोड स्थित एक बाग के पास पहुंचे, तभी अचानक चालक अमर सिंह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर 20 फुट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक अमर सिंह, रूकमपाल की मौत हो गई, विजय, रामपाल घायल हो गए। घायलों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed