{"_id":"5856d9f34f1c1ba960c0634e","slug":"uncontrolled-car-crashed-into-a-tree-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो घायल
Amar Ujala
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पेड़ से बंधी एक भैंस मर गई और दूसरी घायल हो गई।
ग्राम नदरई के समीप अनियंत्रित होकर एक सूमो का सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
कार के टकराते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग हादसा होते देखकर मौके पर पहुंच गए। एकत्रित लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इस घटना में कार में सवार निशांत(18) पुत्र दिनेश निवासी गोविंद नगर एटा एवं अतुल कुमार(17) पुत्र गुरुदेश निवासी छिछैना एटा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पेड़ से राजेंद्र निवासी नदरई की दो भैंसें बंधी हुई थी। हादसे में इन भैंसों में से एक भैंस की कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।