फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncontrolled bus enters sweet shop, one woman injured, major accident averted

Etah News: बेकाबू बस मिठाई की दुकान में घुसी, एक महिला घायल, बड़ा हादसा टला

Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus enters sweet shop, one woman injured, major accident averted
शहर के सकीट रोड पर हलवाई की दुकान में घुसीबस।  - फोटो : शहर के सकीट रोड पर हलवाई की दुकान में घुसीबस।
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सकीट रोड पर जगन्नाथपुरी के पास एक निजी बस बेकाबू होकर मिठाई की दुकान में जा घुसी। चपेट में आकर एक स्थानीय महिला घायल हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एटा से मैनपुरी तक सकीट होते हुए निजी बसें चलती हैं। इन बसों में सकीट, ओंछा और मैनपुरी जाने वाले यात्री सफर करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर के समय मैनपुरी से लौट रही बस अचानक बेकाबू होकर सकीट रोड पर गलत दिशा में हलवाई की दुकान से टकरा गई। चपेट में आकर शीला देवी निवासी जगन्नाथपुरी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी राजू ने बताया कि गनीमत रही कि बस की गति कम थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

नोएडा से लौटते समय दो कारों की टक्कर हो गई। जिसमें स्नेहलता निवासी रेवाड़ी थाना सकीट और अभिलाषा निवासी आजादपुर दिल्ली घायल हुई हैं। अभिलाषा अपने पति भारत सिंह के साथ कोतवाली देहात के गांव छितौनी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही थी। रास्ते में पिलुआ थाना क्षेत्र के पुठिया गांव के पास कार टकराने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सुनीता निवासी नगला कमले, विष्णु और राकेश निवासी गढ़िया शीलम थाना मलावन, ओमेंद्र और रुकमा देवी निवासी कैलई थाना एका जिला फिरोजाबाद और आनंद निवासी कासगंज घायल हुए हैं। इनमें से आनंद की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed