{"_id":"61d09b098f87d054f26a9858","slug":"unaurthorised-food-centre-roadways-driver-action-etah-news-agr5198599101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकने में फंसे छह चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकने में फंसे छह चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। परिवहन निगम ने यात्रियों को उचित दरों पर खानपान की सुविधा देने के लिए रास्तों में ढाबे अधिकृत और अनुबंधित किए गए हैं। इन पर ही बसें रोकने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए हैं। लेकिन अनाधिकृत ढाबों पर बसें रोक रहे हैं। इसमें छह चालकों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा दिल्ली सहित अन्य रूट पर जाने वाली बसों के लिए कुछ ढाबों को अनुबंधित किया गया है। जहां बसें रुकेंगी और यात्री सुरक्षित खानपान कर सकेंगे। इसकी निगरानी सीधे लखनऊ स्थित मुख्यालय से की जा रही है। अनुबंधित ढाबों पर कटने वाले बिलों की समीक्षा की जाती है। एटा डिपो के छह परिचालकों द्वारा दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों को अनुबंधित ढाबे पर न रोककर अनाधिकृत ढाबे पर रोका गया। बीते दिनों अलीगढ़ में हुई मीटिंग में इसकी समीक्षा की गई। निर्देश के बाद एआरएम एटा राजेश यादव ने इन चालकों के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये कटौती का आदेश दिया है।
चालकों द्वारा अनुबंधित ढाबों पर बसों को नहीं रोका जा रहा था। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई। इसको लेकर छह चालकों के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये कटौती करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
राजेश यादव, एआरएम