{"_id":"017ecee01f41940beb98f4842c5008d7","slug":"twogirls-and-one-boy-died-to-sink-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से दो किशोरियों सहित तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से दो किशोरियों सहित तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान कर रहे हाथरस जिले के सोखना गांव के 11 लोग नहाते वक्त डूब गए। जिनमें से नौ को गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि दो किशोरियों और एक युवक की मौत हो गई।
सोमवार को रेलवे के पुराने पुल के पास हाथरस जिले के गांव सोखना निवासी कई परिवार के लोग गंगा स्नान कर रहे थे। नहाते समय वोपुराने पुल के पिलर नंबर-छह के पास पहुंच गए। हालांकि पिलर के आसपास गहराई अधिक होने की वजह से संकेतांक लगे थे, लेकिन गौर नहीं किया। नहाते वक्त सपना (18) पुत्री वीरेंद्र सिंह, ललिता(19) पुत्री राकेश, पिंटू (18) पुत्र पूरनलाल, पिंटू का बड़ा भाई बंटी, लालजीत, हरीओम सहित 10 लोग डूब गए। लोगों को डूबता देख उन्हें बचाने को राहुल (22) भी गंगा में कूदा तो वह भी डूब गया। जानकारी पर पहुंचे राजस्वकर्मी ओमबाबू नागेंद्र ने गोताखोरों को बुला कर लोगों की तलाश की। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल लिया। लेकिन राहुल, सपना और रूबी की मौत हो चुकी थी।
फोटो - कछला गंगा घाट पर हादसे के बाद जानकारी करते लोग।
फोटो - कछला गंगा घाट पर रेलवे पुल के समीप डूबे लोगों की तलाश करते गोताखोर।