{"_id":"6924a2d7a003531f130aa367","slug":"two-women-died-due-to-increase-in-blood-pressure-etah-news-c-163-1-eta1004-142418-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रक्तचाप बढ़ने से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रक्तचाप बढ़ने से दो महिलाओं की मौत
Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो महिलाओं को लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों को रक्तचाप बढ़ने की समस्या बताई गई।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की देर शाम बिन्नो जौहरी (80) निवासी आवास विकास कॉलोनी को लाया गया। धेवते शुभम ने बताया कि नानी को कई दिन से रक्तचाप बढ़ने की शिकायत थी। एक निजी क्लीनिक से उपचार भी चल रहा था। रविवार शाम को अचानक से रक्तचाप बढ़ गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं राजेश्वरी (80) निवासी मलावन को रविवार की रात करीब 12 बजे लाया गया। पड़ोसी कुलदीप ने बताया कि उन्हें रक्तचाप बढ़ने की समस्या थी। कई दिनों से उपचार चल रहा था। रात को अचानक से रक्तचाप बढ़ गया और खून की उल्टी हो गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।