{"_id":"63011d31ae2cf5033703e9f5","slug":"two-woman-died-by-hightension-line-elcctric-shock-etah-news-agr543998141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पर मृतको के परिजनों से जानकारी करती पुलिस ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छितौनी के एक खेत में शनिवार की दोपहर चंद्रवती (50) पत्नी गिरंद सिंह और ऊषा देवी (40) पत्नी शेर सिंह के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। आधा घंटा तक दोनों के शव खेत में ही पड़े रहे। विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और शव को नहीं उठने दिया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ऊषा देवी के पुत्र पंकज कुुमार ने बताया कि रोजाना की भांति मां और ताई चंद्रवती खेतों पर तोरई की फसल तोड़ने के लिए गई थी। दोपहर करीब एक बजे बिजली आई तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। पास के ही खेत में काम कर रही अन्य महिलाओं ने आकर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद बिजली फीडर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराने के लिए कहा गया, इसके आधे घंटे बाद सप्लाई बंद की गई। तब तक मां और ताई बिजली के तार में ही चिपकी रहीं।
दोनों के पतियों की हो चुकी है मौत
गांव के ही मोतीराम ने बताया कि दोनों महिलाओं के पतियों की मौत हो चुकी है। चंद्रवती के पति गिरंद सिंह की कोरोना काल में बीमार के शिकार हो जाने से मौत हो गई थी, जब कि ऊषा देवी के पति शेर सिंह की करीब तीन वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दोनों ही महिलाएं अपने ही बलबूते पर परिवार चला रही थी।
विज्ञापन
ऊषा की तीन बेटियों की नहीं हुई शादी
ऊषा देवी के छह बच्चे हैं, इनमें एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। जब कि तीन बेटियां और एक बेटा शादी के लिए है। तीनों बेटियों की जिम्मेदारी मां के ऊपर थी, जो हादसे का शिकार हो गई।
एसडीएम सदर, सीओ सिटी के पहुंचने पर उठने दिया शव
विद्युत तार की चपेट में आने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। सूचना पर एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी कालू सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के समझाने के बाद पुलिस ने विद्युत अधिकारी को बुलाया और मुआवजा का आश्वासन मिलने के बाद शवों को उठने दिया।
इंसूलेटर का तार टूटने से ट्रांसफार्मर से करंट वापस आ गया। जिससे यह हादसा हो गया। विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- एपी सिंह, अधिशाषी अभियंता।