फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two pregnant women and a teenager were injured in the lathi-charge and stone-pelting.

Etah News: लाठी-डंडे और पथराव में दो गर्भवती और किशोरी घायल

Fri, 07 Nov 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two pregnant women and a teenager were injured in the lathi-charge and stone-pelting.
गांव अमोघपुर भाटान में होती मारपीट। स्रोत वीडियोग्रेब
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अमोघपुर भाटान में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे और पथराव में दो गर्भवती एवं एक किशोरी घायल हुई हैं। दोनों गर्भवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

गांव के रनवीर ने बताया कि एक परिवार के सात भाई अक्सर हंगामा करते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा होने पर हम लोगों ने विरोध किया। इस पर ये लोग भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर सभी भाई आ गए और लड़ने पर आमादा हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसमें रनवीर पक्ष के सत्यपाल की पत्नी सरिता और किशोरी रागिनी घायल हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के अंकित की पत्नी शिवानी को चोटें आई हैं। शिवानी और सरिता दोनों आठ एवं नौ माह की गर्भवती हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गांव भेजकर घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed