फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people injured including driver when canter collided with tractor-trolley laden with chaff in Etah

Etah: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा कैंटर, चालक समेत दो लोग घायल; दिल्ली से कानपुर जा रहा था

Tue, 23 Jan 2024 11:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 11:24 AM IST
सार

एटा में भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर गाड़ी पीछे से गुस गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। कैंटर  दिल्ली से कानपुर जा रहा था। 

विज्ञापन
Two people injured including driver when canter collided with tractor-trolley laden with chaff in Etah
Etah: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा कैंटर, चालक समेत दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोहरे के चलते मंगलवार की तड़के कैंटर गाड़ी भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहनों को हाइवे से हटवाकर किनारे कराया। 

विज्ञापन


हादसा मलावन थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास तड़के करीब 4 बजे हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर तेज रफ्तार कैंटर आगे जा रही भूसी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा देख राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। कैंटर गाड़ी में परचून का सामान लदा है। चालक इसे लेकर दिल्ली से कानपुर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed