{"_id":"66d32ba9c16c92061e0f6fce","slug":"two-people-including-woman-died-due-to-snake-bite-in-etah-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सर्प दंश के बाद झाड़ फूंक कराते रहे घरवाले, चली गई महिला जान; सांप डसने से एक अन्य युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सर्प दंश के बाद झाड़ फूंक कराते रहे घरवाले, चली गई महिला जान; सांप डसने से एक अन्य युवक की भी मौत
Sat, 31 Aug 2024 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:03 PM IST
सार
एटा में सर्प दंश के बाद घरवाले झाड़ फूंक कराते रहे। कुछ ही समय में महिला की जान चली गई। इसके अलावा सांप डसने से एक अन्य युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Snake, सांप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में एक बार फिर सर्पदंश से पीड़ित महिला को बायगीर के यहां ले जाकर झाड़फूंक कराना परिजन को भारी पड़ा। उसकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती गई। अंत में मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही मेडिकल कॉलेज से घर ले गए।
विज्ञापन
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नखतपुरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी अंजली शुक्रवार देर रात खाना बनाने के लिए घर के कोने में रखे कंडे निकाल रही थी। तभी उसके हाथ में सांप ने डंस लिया। उसको उपचार के लिए ले जा रहे थे। तभी लोगों के कहने पर पास के ही गांव बन्हैरा में बायगीर के यहां लेकर पहुंचे। वहां उसने झाड़फूंक की मगर हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
तबीयत खराब होती देखकर हम लोग उसको लेकर जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया और कुछ समय बाद ही बाहर ले जाने के लिए कहने लगे। अंजली की सेहत में सुधार नहीं होता दिखा तो वहां से लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सर्प दंश से युवक की मौत
थाना बागवाला के गांव खड़ौआ निवासी आकाश (37) शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। तभी उसके कान के पास सांप ने डस लिया। कुछ समय बाद हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को बताया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।