फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people died due to fever and heart attack.

Etah News: बुखार और हृदयाघात से दो लोगों की मौत

Mon, 22 Sep 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to fever and heart attack.
मेडिकल कॉलेज की बाल रोग विभाग ओपीडी में बच्चों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार सुबह बुखार से पीड़ित 30 वर्षीय युवक को लाया गया। इसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार रात को हृदयाघात से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में मलेरिया और डेंगू के दो-दो मरीज मिले। इन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे 30 वर्षीय दिनेश निवासी असरौली को परिजन लाए। पत्नी पूजा ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा था। असरौली सीएचसी से दवा भी दिलाई। रात को तेज बुखार आया। सुबह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं रविवार की रात करीब 10:30 बजे 45 वर्षीय रामचंद्र निवासी मलावन को इमरजेंसी लाया गया। इन्हें भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा सोदान सिंह ने बताया कि रात को करीब 10 बजे सीने में तेज दर्द हुआ इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने हृदयाघात से मौत बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती राजाराम (60) निवासी मलावन ने बताया कि 15 दिन से बुखार आ रहा था। कस्बे में ही एक चिकित्सक से दवाई ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने पहुंचे यहां चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें पुष्टि हुई। जितेंद्र (27) निवासी भगीपुर ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई।


वहीं रिया (24) निवासी पुरानी बस्ती ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। विशेष कुमार (19) निवासी खिरिया किसौली, मैनपुरी ने बताया कि 1 सप्ताह से बुखार आ रहा था। चिकित्सकों ने जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मलेरिया व डेंगू मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed