{"_id":"6a67a0b145c0e1fda30e8706","slug":"two-lakh-rupees-siphoned-off-from-account-under-the-pretext-of-arranging-a-hospital-appointment-etah-news-c-163-1-eta1014-154073-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अस्पताल का अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर खाते से दो लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अस्पताल का अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर खाते से दो लाख उड़ाए
Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। बरेली के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2.03 लाख रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी अंकित चतुर्वेदी का केनरा बैंक की राजा का रामपुर शाखा में खाता है। अंकित ने बताया कि 18 जुलाई को वह बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक नंबर मिला। उस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर पांच रुपये शुल्क जमा कराने की बात कही। आरोप है कि प्रक्रिया के दौरान जालसाज ने एटीएम कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद 23 जुलाई को मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के संदेश मिलने पर अंकित ने बैंक खाते की जांच कराई। जांच में पता चला कि खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 203945 रुपये निकाल लिए गए हैं।
पीड़ित का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और इस ठगी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने बताया कि जिस मोबाइल नंबर पर उसने संपर्क किया था, वह अब इंटरनेट पर भी दिखाई नहीं दे रहा है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ साइबर क्राइम नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।