फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed in road accident, one injured

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, one injured
ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
पटियाली कंपिल मार्ग पर मंगलवार की सुबह मोदी की रैली से लौट रही बस की चपेट में बाइक सवार आ गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरी महिला बाइक सवार घायल हो गई। बस चालक बस छोड़कर भाग गया। बस में सवार लोग भी भाग गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहले थे।


नबादा निवासी गजाधर अपनी समधिन फूलवती के निर्धन की सूचना पर कंपिल बाइक से जा रहा था। उसके साथ में सुरजीत (22) पुत्र गंगाराम एवं रामदुलारी निवासी ग्राम नबादा भी थे। तभी सामने की ओर से मोदी की रैली से लौटकर आ रही निजी बस ने गांव रानी डामर थाना सिकंदपुर वैश्य के निकट चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक, परिचालक व सवार सभी फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना नबादा गांव में जैसे ही पहुंची वैसे ही कोहराम मच गया। बाइकों, ट्रैक्टर ट्रालियों से नबादा के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचने लगे। लोगों में दुर्घटनाओं को लेकर बस चालक के खिलाफ काफी आक्रोश था। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए सुरजीत की शादी चार महीने पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। सुरजीत की पत्नी उजाला देवी का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बस प्रधानमंत्री की रैली से लौट रही थी। बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed