फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two increments of the irrigation officer found guilty in the investigation were stopped and his service was restored with conditions.

Etah News: जांच में दोषी पाए गए सींचपाल की दो वेतनवृद्धि रोकीं, शर्तों के साथ सेवा बहाल

Sun, 19 Apr 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two increments of the irrigation officer found guilty in the investigation were stopped and his service was restored with conditions.
एटा। सिंचाई विभाग में तैनात अतुल कुमार पर चले विभागीय प्रकरण में कार्रवाई पूरी हो गई है। अधिशासी अभियंता ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बिना अवकाश न्यायालय में उपस्थित रहने व राजकीय कार्यों में लापरवाही के आरोपों के आधार पर उन्हें 23 फरवरी को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट में आरोप संख्या 1 से 6 तक में कर्मचारी को दोषी पाया गया। आदेश के मुताबिक आरोप संख्या 1 के आधार पर उनकी दो अस्थायी वेतनवृद्धियां उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के तहत अगले आदेश तक रोक दी गई हैं। वहीं आरोप संख्या 2, 3, 4, 5 और 6 पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें शर्तों सहित सेवा में पुनः बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना या विभाग की छवि धूमिल करने जैसी स्थिति दुबारा मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बहाली के बाद उनकी तैनाती मैनपुरी स्थित तृतीय उपखण्ड के अधीन बेवर जिले की चौकी जासमई पर निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed