फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two goats killed, three animals injured in attack by wild dogs

Etah News: जंगली कुत्तों के हमले से दो बकरे मरे, तीन जानवर घायल

Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two goats killed, three animals injured in attack by wild dogs
मारहरा। क्षेत्र के गांव मुईनुद्दीनपुर में सोमवार की सुबह जंगली जानवरों ने हमलाकर दो बकरों को शिकार बना लिया इससे वह मर गए। जंगली कुत्तों के हमले में तीन जानवर घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से गांव के लोग बच्चों को लेकर खासे भयभीत हैं।
विज्ञापन


गांव के हरीसिंह ने बताया वह बकरी पालन करते हैं। रोजाना की तरह सोमवार की सुबह जागने पर हरीसिंह ने सात बकरी और बकरे घर के बाहर खुले मैदान में बांधकर अन्य काम में जुट गए। इतने में वहां आए जंगली कुत्तों ने आकर बंधे जानवरों पर हमला कर दिया। हमले में कुत्तों ने दो बकरों को शिकार बना लिया।
विज्ञापन

पशुओं का शोर सुनकर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने जानवरों को बचाने की कोशिश करते हुए कुत्तों को बमुश्किल भगाकर बाकी के जानवरों की जान बमुश्किल बचाई है। रामप्रकाश ने बताया गांव में जंगली कुत्तों का भय दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। खेतों पर जाने में डर रहता है, इससे पहले भी कुत्ते बच्चों पर हमला कर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed