{"_id":"693a47492af96942c407cfdf","slug":"two-fire-incidents-in-etah-huts-destroyed-priest-injured-cow-dead-heavy-loss-reported-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दो अग्रिकांड: झोपड़ियां खाक, सेवायत बाबा झुलसे…जिंदा जल गई गाय, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दो अग्रिकांड: झोपड़ियां खाक, सेवायत बाबा झुलसे…जिंदा जल गई गाय, लाखों का नुकसान
Thu, 11 Dec 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:53 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए अग्निकांड में एक अधेड़ जल गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जलकर एक गाय मर गई। लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
एटा में दो अग्रिकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर बुजुर्ग में गुरुवार सुबह 5:00 बजे करीब झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें सो रहे 65 वर्षीय शिव मंदिर के सेवायत वीरे पुत्र करन लाल गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक पूरी झोपड़ी और झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
गांव के ही सुखबीर सिंह ने बताया कि शिव मंदिर पर बाबा काफी समय से सेवा करते चले आ रहे हैं। मंदिर के पास ही उनकी झोपड़ी बनी हुई थी। सुबह 5:00 बजे करीब झोपड़ी में विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी बाबा को बमुश्किल निकाला गया।
नगला परम में दूसरी घटना
थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम नगला परम में बुधवार को सुधीर कुमार पुत्र सतपाल सिंह के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना में दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय झुलसकर घायल हो गई है। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक गाय को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया, जिसे कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
सामान जल गया
आगजनी में पशुओं के साथ-साथ घर का काफी सामान भी जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसरथपुर मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण कराने में ग्रामीणों की मदद की। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।