फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two constables from Kotwali Dehat were suspended, and four station in-charges were replaced.

Etah News: कोतवाली देहात के दो सिपाही निलंबित, बदले गए चार थाना प्रभारी

Sun, 26 Oct 2025 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Oct 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Two constables from Kotwali Dehat were suspended, and four station in-charges were replaced.
एटा। कोतवाली देहात के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। वहीं कोतवाली नगर सहित चार थाना प्रभारियों को बदल दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में तैनात आरक्षी सतेंद्र सिंह और पंकज कुमार निलंबित हुए हैं। सतेंद्र सिंह पर तैनाती के लिए अफसरों को गुमराह करने के आरोप लगते रहे हैं। गलत पीएनओ नंबर देकर पोस्टिंग कराने की शिकायत भी हुई थी। इसके अलावा तैनाती के दौरान सड़क पर वाहनों से वसूली और लोगों को धमकाने की भी शिकायतें अफसरों के पास आई थीं। इसी तरह के आरोपों में आरक्षी पंकज कुमार भी घिरे रहे हैं। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली नगर प्रभारी शंभूनाथ सिंह को साइबर क्राइम थाना प्रभारी बनाया गया है। पिलुआ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह को कोतवाली नगर में प्रभारी पद पर बुलाया गया है। पिलुआ थाने की कमान एसएसपी के पीआरओ संजय पाल सिंह को सौंपी गई है। साइबर थाना प्रभारी शशिकांत को क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच से सत्यपाल सिंह को राजा का रामपुर का थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। राजा का रामपुर थाना प्रभारी मुकेश तोमर गांव अंगदपुर में जुआरियों को छोड़े जाने के मामले में दो दिन पहले ही हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 उपनिरीक्षक किए इधर से उधर
एसएसपी ने 14 उपनिरीक्षक इधर से उधर किए हैं। पुलिस लाइन से सुरेश बाबू को यातायात, सुखनंदन सिंह को थाना राजा का रामपुर, वीरेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी सहोरी थाना जैथरा, अनुज कुमार को चौकी प्रभारी निधौली चौराहा थाना जलेसर, जितेंद्र कुमार को चौकी जरानी थाना सकरौली, राजेश कुमार को कोतवाली नगर, मोहम्मद जमान खां को कोतवाली देहात, राजन सिंह को बागवाला, नीतू वर्मा को एसएसआई कोतवाली नगर, अजय कुमार को चौकी प्रभारी टीपी नगर कोतवाली देहात, सुनील कुमार को थाना मारहरा भेजा गया है। टीपी नगर चौकी प्रभारी अब्दुल जब्बार को थाना सकीट, थाना मिरहची से अभिषेक तोमर को चौकी प्रभारी अतरंजी खेड़ा थाना मिरहची और देवेंद्र सिंह को थाना जसरथपुर से चाैकी प्रभारी ढटिंगरा थाना जसरथपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed