{"_id":"674754f98485f1e74b066a1f","slug":"two-children-tested-dengue-positive-etah-news-c-163-1-sagr1019-126245-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बालक जांच में आए डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बालक जांच में आए डेंगू पॉजिटिव
Wed, 27 Nov 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। जनपद में बुखार का प्रकोप जारी है। पीड़ितों को जांच में डेंगू की भी पुष्टि हो रही है। बुधवार को दो बालकों में इसकी पुष्टि हुई। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है।
3 माह से अधिक समय से जिले में बुखार फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार के पीड़ित बड़ी संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की बात करें तो यहां बुखार पीड़ितों को जांच में डेंगू भी निकल रहा है। कुछ बुखार पीड़ितों की प्लेटलेट्स कम आ रहीं हैं। उन्हें डेंगू का संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है। बुधवार को निधौली खुर्द निवासी 11 वर्षीय पुनीत को जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। उसे बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया।
परिजन ने बताया, 5 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में चिकित्सक को दिखाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर यहां लेकर आए उपचार चल रहा है। वहीं, गांव चपरई निवासी 11 वर्षीय मोहित को भी जांच में डेंगू मिला। परिजन ने बताया 3 दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए।