{"_id":"68277b2ff26618d00d0792fa","slug":"truck-loaded-with-glass-glasses-and-bottles-overturned-driver-and-cleaner-safe-etah-news-c-163-1-sagr1016-133621-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कांच के गिलास-बोतल से भरा ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कांच के गिलास-बोतल से भरा ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर सुरक्षित
Fri, 16 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सकीट-आसपुर मार्ग पर पलटा हुआ ट्रक।
सकीट। सकीट-आसपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक पलट गया। इसमें भरे हुए कांच के गिलास और बोतल को काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि चालक-क्नीनर सुरक्षित बच गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कराया।
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे यह ट्रक स्थित बाबली नहर के पास बेकाबू होकर पलट गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक में कांच के गिलास और खाली बोतलें गोरखपुर से लोड कर अलीगढ़ पहुंचाई जा रही थीं। हादसे के बाद चालक और क्लीनर सुरक्षित ट्रक से बाहर निकल आए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाई और ट्रक को सीधा कराया। संवाद