फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck-car collision killed five

ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच की मौत

Wed, 15 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 15 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Truck-car collision killed five
गांव आलमपुर के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जेठानी गुड्डी देवी (60), माया देवी (55),फूफा मूलचंद्र (55), भाई राजीव, चालक महेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

आगरा खटीक पाड़ा निवासी संदीप परिवारीजनों के साथ बुधवार सुबह टैक्सी से कछला गंगा स्नान करने आए थे। भाई राजीव, भाभी पूनम, पत्नी नीलम, भतीजे रूहान, मां माया देवी, ताई गुड्डी देवी तथा फूफा मूलचंद्र निवासी दिल्ली भी थे। कमलानगर निवासी महेश गाड़ी चला रहा था। गंगा स्नान के बाद दोपहर को यह लोग आगरा लौट रहे थे। तभी करीब साढ़े तीन बजे थाना मिरहची के गांव आलमपुर के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुड्डी देवी, माया देवी, मूलचंद्र, राजीव और चालक महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों के परिवारीजन नहीं आ सके थे। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इनका चमड़े का कारोबार था।
विज्ञापन


खिड़कियां काटकर निकाले लोग
कार ट्रक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग कार में बुरी तरह फंसे थे। कार में फंसे लोगों को लोगों ने खिड़कियां काटकर निकाला। इस दौरान करीब एक घंटे तक कासगंज एटा मार्ग बाधित रहा। लोगों के अनुसार घटना कार चालक द्वारा तेज गति से ओवरटेक करने के चलते हुई। चालक सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख सका और कार सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर जानकारी लेते दिखे परिवारीजन
घटना की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिवारीजनों को लगी,तो पुलिस के पास फोन कर घटना की जानकारी लेते दिखे। परिवारीजनों का हाल पूछते नजर आए। अन्य लोगों से भी जानकारी फोन पर जानकारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed