{"_id":"68bc7f37cec3251d070740cd","slug":"truck-came-in-contact-with-high-tension-line-driver-got-burnt-etah-news-c-163-1-eta1001-138613-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक झुलसा
Sun, 07 Sep 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज में एक ट्रक में तंबाकू लोड करते वक्त बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को कस्बे के एस्सार पेट्रोल पंप के पास स्थित तंबाकू गोदाम पर लोडिंग के दौरान ट्रक हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया और नीचे खड़ा चालक बुरी तरह झुलस गया।
ट्रक चालक चिन्ना ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुआ गोहटम नागराजू आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के कमभम कस्बे का रहने वाला है। वह ट्रक का सेकंड ड्राइवर है। शनिवार को दोनों लोग अलीगंज के तंबाकू कारोबारी विशाल गुप्ता की कायमगंज रोड स्थित गोदाम पर तंबाकू लोड कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक का ऊपरी हिस्सा हाइटेंशन लाइन से छू गया। करंट दौड़ने से ट्रक का टायर फट गया और उसके नीचे खड़ा गोहटम उसकी चपेट आकर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
एटा। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को थाना पिलुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी प्रियांशू उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। इसके ऊपर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है।