{"_id":"6419f25246ac8f905b02c986","slug":"troubled-by-illness-a-woman-committed-suicide-by-hanging-etah-news-c-25-1-98130-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 21 Mar 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
जलेसर/एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला वीरी में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने के पीछे बीमारी की वजह बताई जा रही है। महिला ने मंगलवार तड़के अपनी मासूम बेटी को बहन के पास पहुंचाकर खुदकुशी की। गांव नगला वीरी निवासी सूरजपाल सिंह की पत्नी पूजा देवी (24) ने जान दी है। पति ने बताया कि शादी के बाद से ही बीमारी से परेशान रहती थी। उसका इलाज करा रहे थे। कुछ ऊपरी चक्कर की भी बात बताई गई थी। इसे लेकर तंत्र-मंत्र भी कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
तीन वर्षीय बेटा कार्तिक और एक वर्षीय बेटी साक्षी है। घर में अन्य किसी बात की परेशानी नहीं थी। वह ट्रक चालक है और करीब दो माह पहले ही आगरा में एक प्लॉट पत्नी के नाम पर खरीदा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने बताया कि महिला की वर्ष 2017 में शादी हुई थी। महिला की बड़ी बहन आशादेवी जेठानी है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे एक वर्षीय बेटी को अपनी बहन के पास लिटा गई और इसके बाद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।