{"_id":"66ec62c45584ec2d240e0e85","slug":"trouble-even-after-rain-5-houses-collapsed-etah-news-c-163-1-sagr1018-123069-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: बरसात के बाद भी जारी है आफत... 5 मकान हुए धराशायी, बिजली गिरने से दीवारों में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: बरसात के बाद भी जारी है आफत... 5 मकान हुए धराशायी, बिजली गिरने से दीवारों में आईं दरारें
Fri, 20 Sep 2024 12:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:00 PM IST
सार
एटा में बारिश की कहर जारी है। यहां बारिश खत्म होने के बाद भी पांच मकान धराशायी हो गए। वहीं एक मकान पर बिजली गिरने से दीवारों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन
बारिश में मकान गिरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
एटा में बरसात से लोग परेशान हो गए हैं। बृहस्पतिवार को बरसात न होने पर भी परेशानियां बरकरार रहीं। 5 मकान धराशायी हो गए। जबकि सकीट के मोहल्ला पूर्वी में एक मकान पर बिजली गिरने से दीवारों में दरारें आ गईं।
बुधवार को पूरे दिन हुई बरसात के बाद बृहस्पतिवार को दिन में धूप खिली। इस बीच कई जगह कच्चे व पुराने मकान धराशायी हो गए। कई मकान ऐसे थी जिनमें रहने वाले लोगों के पास अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। ब्लॉक सकीट के गांव छछैना में जय कुमार, हरविंदर सिंह और उर्वेश कुमार के कच्चे मकान गिर गए। इसकी वजह से इन लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जय कुमार और हरविंदर के पास तो कहीं अन्य व्यवस्था भी नहीं है, जहां वह रह सकें।
अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव रामनगर में बुधवार की देर रात मुन्नी देवी का पुराना मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबकर घरेलू सामान टूट-फूट गया। शीतलपुर ब्लॉक के मुनूपुर गांव में बरसात के चलते अवधेश उपाध्याय का मकान गिर गया। इसके अलावा कस्बा सकीट के मोहल्ला काजी पूर्वी में दिनेश कश्यप के मकान पर बिजली गिरी। इससे मकान की दीवारों में मोटी-मोटी दरारें आ गईं। गनीमत यह रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।