फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Trees fell on the road due to heavy rain and storm, vehicles remained stranded

Etah News: तेज बारिश और आंधी में सड़क पर टूट कर गिरे पेड़, फंसे रहे वाहन

Sat, 23 Sep 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on the road due to heavy rain and storm, vehicles remained stranded
राजा का रामपुर। कस्बे में गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़ने और टूटने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गांव पहरा रुदायन मार्ग पर पेड़ टूटने की वजह से शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चे घंटों पेड़ हटने के इंतजार में खड़े रहे। अन्य वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन



तेज बारिश के चलते पहरा रुदायान मार्ग पर चम्पा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास 3 पेड़ उखड़ कर गिर गए। इसके चलते कस्बा का मुख्य मार्ग बंद हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चे मार्ग बंद होने की वजह से घंटों फंसे रहे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के रात 12 बजे मार्ग को खाली कराया। तब वाहनों का आवागमन संभव हो सका। जब तक सड़क खुली, तब तक स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा स्कूली बच्चों को घर लौटने लिए कह दिया गया।
विज्ञापन



कस्बे की सब्जी मंडी में गिरा स्ट्रीट लाइट का पोल

तेज आंधी और बारिश के चलते सब्जी मंडी में स्ट्रीट लाइट का पोल गिर गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति उस समय इसके नीचे नहीं था वरना हादसे का शिकार हो सकता था। स्ट्रीट पोल नीचे से गल गया था। पास में ही गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed