{"_id":"632df2eeffd68f3fab15cffb","slug":"traumatic-accident-uncontrollable-truck-trampled-bike-one-friend-jumped-and-fell-away-the-other-got-stuck-in-the-truck-and-went-away-etah-news-agr5478629117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा : बेकाबू ट्रक ने रौंदी बाइक, एक दोस्त उछल कर दूर गिरा, दूसरा ट्रक में फंस कर घिसता चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा : बेकाबू ट्रक ने रौंदी बाइक, एक दोस्त उछल कर दूर गिरा, दूसरा ट्रक में फंस कर घिसता चला गया
सार
कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड पर बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।जबकि धमेंद्र बाइक सहित ट्रक में फंस गया और कुछ दूर तक घिसटता हुआ चला गया।मृतक अभिषेक के भाई विशाल ने बताया वह पानी के कैंपर, बोतल घरों आदि में पहुंचाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
मृतक पंकज फाइल फोटो ।
- फोटो : ETAH
विस्तार
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड पर बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठकर जा रहे मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी दो दोस्तों की इस हादसे में मौत हो गई। एक बाइक से उछल कर दूर जा गिरा जबकि दूसरा ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।
घटना बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे हुई। मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी विशाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब उसका 25 वर्षीय भाई अभिषेक मोहल्ले के ही धमेंद्र उर्फ मोनू के साथ बाइक से आगरा रोड चुंगी पर किसी कार्य से गया था। वहां से यह दोनों बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। बाइक कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अभिषेक उछलकर दूर जा गिरा। जबकि धमेंद्र बाइक सहित ट्रक में फंस गया और कुछ दूर तक घिसटता हुआ चला गया।
धर्मेंद्र को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। जबकि अभिषेक को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों दोस्त मजदूरी करते थे। एक युवक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। मोहल्ले में दोनों के घर 100 मीटर की दूरी पर है। एक साथ एक गली से दो अर्थी उठने से मोहल्ले में गमगीन माहौल है।
मृतक अभिषेक के भाई विशाल ने बताया वह पानी के कैंपर, बोतल घरों आदि में पहुंचाने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह रुपये मालिक को देकर आगरा रोड से पैदल घर जा रहा था। इस दौरान ट्रक में बाइक के साथ एक युवक घिसटता दिखाई दिया। कुछ लोग ट्रक के पीछे भाग रहे थे। करीब 500 मीटर आगे जाकर ट्रक रुका। वह भी मौके पर पहुंच गया। जब घायल को देखा तो वह उसका भाई निकला।
वहां मौजूद लोगों ने अभिषेक को आगरा रोड के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। इसके बाद पुलिस वहां आई और जांच पड़ताल की। उसने बताया अभिषेक की शादी साढ़े चार वर्ष पहले हुई थी। उसके एक वर्ष की बेटी व दो माह का बेटा है। जबकि धर्मेंद्र की शादी नहीं हुई थी। उसने बताया दोनों दोस्त थे और अधिकांश समय साथ ही रहते थे।

मृतक धर्मेंद्र उर्फ मोनू शर्मा फाइल फोटो । - फोटो : ETAH