फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transformers kept on roadside are inviting accidents

Etah News: सड़क किनारे रखे ट्रांसफाॅर्मर दे रहे हादसे को निमंत्रण

Wed, 13 Dec 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Transformers kept on roadside are inviting accidents
मारहरा। कस्बा में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में एक ट्रांसफाॅर्मर रखा हुआ है। पास में ही बरात घर है यहां आए दिन शादी विवाह के कार्यक्रम होते रहते हैं । जिसके कारण यहां भीड़ भाड़ बनी रहती है। सड़क किनारे रखा ट्रांसफॉर्मर कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। सुरक्षा की बात करें तो विभाग ने यहां कोई इंतजाम नहीं किये हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी-कभी ट्रांसफाॅर्मर के पास रोड कम चौड़ी होने के कारण जाम लग जाता है उस स्थिति में वाहनों और पैदल चलने वालों को ट्रांसफाॅर्मर के बिल्कुल पास होकर गुजरना पड़ता है। विभाग ने बचाव के लिए जाली नहीं लगाई है और न ही कोई दूसरा इंतजाम किया है। ऐसा लगता है कि विभाग की नींद तब टूटेगी जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी विशाल सक्सेना का कहना है कि ओवरलोड के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं, जिससे कई बार बड़ा हादसा होने से बचा है। मेरी बिजली विभाग से अपील है कि आम जनमानस की सुरक्षा के लिए खुले में रखे ट्रांसफार्मर को जाली आदि लगवाकर घेराव करा दे।


कस्बे के ऐसी सभी जगहों को चिह्नित करके विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। बजट आने पर सभी ट्रांसफाॅर्मरों को जाली से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। -ऋषी राम, जेई, मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed