{"_id":"b6a045c53b816b1aa6e922b57991ba4b","slug":"transformer-blew-in-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जिन्हैरा में 15 दिन पूर्व फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की।
गांव जिन्हैरा के बाहर सड़क किनारे पटरी के पास 100 केवीए का ट्रांसफर्मर रखा था, जो 15 दिन पूर्व ओवरलोड के चलते आग लगने पर फट गया था। इससे गांव के 90 घरेलू कनेक्शन और दो नलकूप संचालित हैं। 15 दिन पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता गांव में फर्जी तरीके से सौ कनेक्शन देकर हर महीने अवैध वसूली कर रहा है। इसके चलते ट्रांसफार्मर आए दिन ओवरलोड होकर जल रहा है। बंटू कश्यप, रजाक अहमद, खिल्लन मियां, बसीम अहमद, प्रमोद कुमार, नवी आलम आदि ने डीएम से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।