फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tragic accident in Etah on Rakshabandhan: Car blown to pieces bodies soaked in blood two people dead

एटा में दर्दनाक हादसा: कार के उड़ गए परखच्चे, खून से सनी लाशें...मंजर देख कांप गई रूह; दो लोगों की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर एटा में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार को अज्ञात वाहन ने इस कदर रौंदा कि बचने का मौका ही नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Tragic accident in Etah on Rakshabandhan: Car blown to pieces bodies soaked in blood two people dead
एटा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चुरथरा स्वास्थ्य केंद्र के सामने रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा हो गया। टैक्सी कार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि टैक्सी कार टूंडला से एटा की ओर आ रही थी। चुरथरा स्वास्थ्य केंद्र के पास इस टैक्सी कार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार चालक बुरी तरह से फंसा हुआ था। पुलिस ने उसके शव को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। बताया गया है कि नींद आने से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन





पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक 25 वर्षीय अजय और यात्री सहवीर की मौत हो गई। चालक अजय कासगंज जिला का रहने वाला था, जबकि सहवीर रिजोर के गांव गुलालपुर के रहने वाले थे। हादसे में घायल आराम सिंह और अतर सिंह का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed