फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic plan issued for Kanwar Yatra: No-entry for heavy vehicles in the city; route diversions to remain in effect for four days.

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, चार दिन रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 30 Jul 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan issued for Kanwar Yatra: No-entry for heavy vehicles in the city; route diversions to remain in effect for four days.
शहर के रेलवे रोड से गुजरते कांवड़िए। संवाद
एटा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए एटा में शुक्रवार से व्यापक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जबकि रोडवेज बसों और अन्य वाहनों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के तहत पहला चरण 31 जुलाई की रात आठ बजे से तीन अगस्त शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद यही व्यवस्था सात से 11 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार शाम तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें एटा बाईपास सहित विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी अवश्य कर लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को शहर में दुपहिया वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा, जबकि अन्य दिनों में जीटी रोड पर हल्के वाहनों का संचालन एक तरफ से कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह होगा रूट डायवर्जन -

- अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।
- अलीगढ़ व पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे।

- एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले भारी वाहन ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजे जाएंगे।
- मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से अलीगढ़ भेजा जाएगा।
- कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे।
- शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी, हल्के एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।
- टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली जाएंगे।
- एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा।

रोडवेज बसों पर भी रहेगा प्रतिबंध
शुक्रवार से सोमवार शाम तक अलीगढ़-पिलुआ की ओर से आने वाली रोडवेज बसों का शहर में महाराणा प्रताप चौराहा रेलवे ओवरब्रिज से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मैनपुरी की ओर से आने वाली बसों को आरटीओ ओवरब्रिज से बाईपास होकर निकाला जाएगा। वहीं गंजडुंडवारा, अलीगंज और अमांपुर मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश किए बिना बाईपास से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed