फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic on Railway Station Road Disrupted Due to Grain Market Operations

Etah News: गल्ला आढ़त की वजह से रेलवे स्टेशन रोड का यातायात बाधित

Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Railway Station Road Disrupted Due to Grain Market Operations
मारहरा। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर एक गल्ला आढ़त पर किसानों की भीड़ उमड़ने से यातायात बाधित हो रहा है। सरकारी क्रय केंद्र के 15 जून से शुरू होने है, इसके लिए किसान अपनी उपज बेचने के लिए निजी गल्ला आढ़त पर ला रहे हैं। सड़क पर बेतरतीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े होने और मक्का का फैलाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कस्बे के रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक इंटर कॉलेज के बराबर में एक व्यापारी की गल्ला आढ़त है। आढ़त पर गल्ला रखने की जगह कम होने के कारण किसानों की मक्का सड़क पर फैली हुई है। साथ ही देहात क्षेत्र से आने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़े होने के कारण सड़क पर जगह नहीं बचती। ऐसे में पैदल और दोपहिया-चार पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। चार पहिया के आने पर दोनों तरफ जाम की समस्या पैदा हो जाती है। रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए कासगंज-सिकंदराराऊ रोड पर पिवारी एवं मोहनपुरा को रास्ता जाता है। इससे इस मार्ग पर काफी आवागमन रहता है। सड़क पर किसानों और गल्ला आढ़ती का अतिक्रमण होने से पूरे दिन जाम की समस्या रहती है। थाना प्रभारी केके लोधी ने गल्ला व्यापारी से खरीदे हुए अनाज को रखने की अलग गोदाम में व्यवस्था कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed