{"_id":"6620165eff7acbe2670fd9f7","slug":"traffic-on-jail-road-will-start-after-two-days-etah-news-c-163-1-sagr1017-115620-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो दिन बाद शुरू हो जाएगा जेल रोड पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो दिन बाद शुरू हो जाएगा जेल रोड पर आवागमन
Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में आगरा रोड स्थित चुंगी के पास पुलिया छोटी होने के चलते पानी का निकास नहीं हो पा रहा था। इसके चलते बड़ी पुलिया का निर्माण कार्य करीब 10 दिन पहले शुरू किया गया, जो बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। दो दिन बाद पुलिया से होकर आवागमन की बात कही जा रही है। पहले हल्के वाहनों को निकालने की अनुमति दी जाएगी और एक सप्ताह बाद भारी वाहन गुजरने लगेंगे।
नगर पालिका एटा की ओर से शहर में पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया है। करीब 10 दिन पहले शुरू किए गए निर्माण कार्य के दौरान आगरा रोड चुंगी पर मार्ग बंद हो गया था। इससे जेल रोड, कचहरी जाने वाले लोगों को महिला थाना के बराबर से अथवा एसएसपी आवास मार्ग से जाना हो रहा था। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को असुविधाएं भी हो रही थी। इसके साथ ही नाला का पानी भी रोकना पड़ा था। हालांकि ठेकेदार को नले का पानी पंपसैट से निकालने के निर्देश थे, लेकिन लापरवाही बरती गई। इसकी वजह से आगरा रोड पर सड़क तक पानी पहुंच गया था।
पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। दो दिन बाद हल्के वाहनों के लिए आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा। जबकि भारी वाहनों को एक सप्ताह बाद निकाला जाएगा। ताकि पुलिया को कोई नुकसान नहीं हो। पहले पुलिया छोटी थी, इसकी वजह से पानी नहीं निकल पाता था अब आसानी से नाले का पानी निकल सकेगा और लोगों को परेशानी भी नहीं होगी।