फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic diversions implemented seven hours ago; entry of heavy vehicles into the city halted.

Etah News: सात घंटे पहले रूट डायवर्जन लागू, शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोका

Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversions implemented seven hours ago; entry of heavy vehicles into the city halted.
कछला घाट से गंगा जल लेकर मिरहची मार्ग से गुजरते कांवड़िये। संवाद
एटा। श्रावण मास में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था शुक्रवार की दोपहर में एक बजे ही लागू कर दी गई। पिछले सप्ताह की अपेक्षा सात घंटे पहले रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह सोमवार की शाम तक जारी रहेगा। रोडवेज बस, ट्रक व अन्य बड़े वाहनाें के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

अस्थायी बस स्टैंड शहर के बाहर महाराणा प्रताप चौक पर बनाया गया है। रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए शहर के प्रमुख असीसी कान्वेंट स्कूल और अन्य स्कूलों का शनिवार और सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रावण मास की यातायात व्यवस्था के तहत दूसरे सप्ताह का रूट डायवर्जन शुक्रवार से लागू किया गया। गत सप्ताह इसे शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू किया गया था। इस बार कांवड़ की अधिक भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए दोपहर को एक बजे से ही लागू कर दिया गया। यह 10 अगस्त की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन के दौरान अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। इन्हें एटा बाईपास सहित विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी अवश्य कर लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को शहर में दुपहिया वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा, जबकि अन्य दिनों में जीटी रोड पर हल्के वाहनों का संचालन एक तरफ से कराया जाएगा। एएसपी श्वेताभ पांडये ने बताया कि कांवड़ की भीड़ और सुरक्षा के चलते शुक्रवार की दोपहर एक बजे से डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

--

यह होगा रूट डायवर्जन -
- अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।
- अलीगढ़ व पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे।
- एटा से बदायूं व बरेली जाने वाले भारी वाहन ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजे जाएंगे।
- मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से अलीगढ़ भेजा जाएगा।
- कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे।
- शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी, हल्के एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।
- टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली जाएंगे।
- एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा।
--
रोडवेज बसों पर भी रहेगा प्रतिबंध
शुक्रवार से सोमवार शाम तक अलीगढ़-पिलुआ की ओर से आने वाली रोडवेज बसों का शहर में महाराणा प्रताप चौराहा रेलवे ओवरब्रिज से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मैनपुरी की ओर से आने वाली बसों को आरटीओ ओवरब्रिज से बाईपास होकर निकाला जाएगा। वहीं गंजडुंडवारा, अलीगंज और अमांपुर मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश किए बिना बाईपास से संचालित होंगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed