{"_id":"68811ef0b469ee468e02fa21","slug":"traders-protested-against-gst-and-submitted-a-memorandum-etah-news-c-163-1-eta1003-136701-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन कर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन कर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
Wed, 23 Jul 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीएसटी एवं खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उत्पीड़नात्मक छापामार कार्रवाई बंद किए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया कि बुधवार का कार्यक्रम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया है। व्यापारी देश के आर्थिक समाज की धुरी हैं। इस तरह की कार्रवाई से उनका उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय बंटी, कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद थे।