फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders fearlessly Business: Shyambihari

व्यापारी निर्भीक होकर करें व्यापार: श्यामबिहारी

Fri, 14 Aug 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 14 Aug 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Traders fearlessly Business: Shyambihari
 उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्र  शुक्रवार को एटा पहुंचे। इस दौरान वह अवागढ़ गए, जहां चेयरमैन पक्ष के  लोगों द्वारा किए जा रहे क्रमिक अनशन में शामिल हुए। उन्नाव सांसद साक्षी  महाराज ने भी इसमें भाग लिया। वहीं मिरहची में पुलिस द्वारा व्यापारी की  रिपोर्ट दर्ज न करने पर वहां के व्यापारियों से मिले और निर्भीक होकर  व्यापार करने को कहा। शहर में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाएं  पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्र सबसे  पहले कस्बा मिरहची पहुंचे। मैन चौराहे पर व्यापारियों की सभा को संबोधित  किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर  स्वागत किया। मिश्रा ने कहा कि व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार करें।  उन्होंने व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना की भी जानकारी ली। इस मौके पर  दिनेश वाष्र्णेय, सतीश चंद्र गुप्ता, शंकर दादा, अतुल राठी, अशोक गुप्ता,  अवधेश यादव, हरीश गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, अमित शिकरवार,  अतुल सर्राफ, संतोष सर्राफ, प्रदीप माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, महेश साहू आदि  मौजूद थे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एटा पहुंचे। यहां रेलवे रोड स्थित एक  प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इसके बाद इंद्रपुरी स्थित जिला महामंत्री  दिनेश वाष्र्णेय के आवास पर व्यापारियों के साथ बैठक की, वहीं व्यापारियों  ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं अन्य जगहों पर भी उनका स्वागत हुआ। इसके  गांव नरहरा पहुंचे, जहां गल्ला व्यापारी यशपाल की गोली मारकर की गई हत्या  के मामले की जानकारी ली और परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए एसएसपी से  वार्ता की। बाद में अवागढ़ पहुंचे, जहां चेयरमैन महेशपाल सिंह पक्ष के  लोगों द्वारा किए जा रहे क्रमिक अनशन में शामिल हुए। बातचीत की और न्याय  दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी यहां  पहुंचे। इस मौके पर संजीव वाष्र्णेय बंटी, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, गणेश  वाष्र्णेय, गोल्डी गोयल, विनीत गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed