फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders are frightened by the incident of extortion on GT Road in the middle of the city

शहर के बीच जीटी रोड पर रंगदारी की घटना से भयभीत हैं व्यापारी

Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

शहर के बीचोंबीच बाजार में जीटी रोड किनारे स्थित दुकान पर रविवार शाम हुई रंगदारी, मारपीट, फायरिंग की घटना से व्यापारी भयभीत हैं।पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।सोमवार को आराध्य समेत उसके आसपास ही की अन्य ऑटो पार्ट्स की दुकान भी पूरे दिन बंद रही।

विज्ञापन
Traders are frightened by the incident of extortion on GT Road in the middle of the city
जीटी रोड पर रंगदारी की घटना के बाद सोमवार को बंद दुकानें । - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। शहर के बीचोंबीच बाजार में जीटी रोड किनारे स्थित दुकान पर रविवार शाम हुई रंगदारी, मारपीट, फायरिंग की घटना से व्यापारी भयभीत हैं। रविवार को हुई घटना में घायल हुए व्यापारी का इलाज आगरा में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस घटना में दुकान पर बैठा व्यापारी आराध्य तोमर घायल हुआ था। उसके पिता विपिन तोमर निवासी गांव पवांस थाना कोतवाली देहात ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जीटी रोड स्थित दुकान पर रविवार शाम को पुत्र आराध्य बैठा हुआ था। इसी दौरान श्रीकांत निवासी नेहरू नगर आशू उर्फ अक्की और सोहित निवासी गांव रामपुर थाना निधौली कलां दुकान पर आकर लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन

आराध्य ने विरोध किया तो उसके ऊपर फायर कर दिया। जिससे वह बालबाल बचा। बाद में लोहे की सरिया से प्रहार किया। आसपास के दुकानदार व राहगीरों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। भीड़ की पिटाई में घायल हुए तीनों लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। उधर, सिर में सरिया प्रहार से घायल हुए आराध्य का इलाज उसके परिजन आगरा में करा रहे हैं। विपिन ने बताया कि पुत्र के गंभीर चोटें हैं। सोमवार को आराध्य समेत उसके आसपास ही की अन्य ऑटो पार्ट्स की दुकान भी पूरे दिन बंद रही। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि आरोपियों का इलाज कराया जा रहा है। हालत में सुधार आने पर जेल भेजा जाएगा। पूरा मामला रंगदारी मांगने का है। विवेचना में अन्य साथियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अय्याशी के लिए मांग रहे थे रुपये
पुलिस और पीड़ित के मुताबिक आरोपी और व्यापारी पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे। आराध्य संपन्न परिवार का है। जिसके चलते आरोपी भय दिखाकर रुपये ऐंठना चाह रहे थे। शराब और अय्याशी के लिए रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed