फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tppebaj Gang four women captured

टप्पेबाज गैंग की चार महिलाएं पकड़ीं

Thu, 30 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 30 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार शाम बस स्टैंड से टप्पेबाज गैंग की चार
विज्ञापन
महिलाओं को पकड़ा। जिनके कब्जे से नकदी, ब्लेड और एक हजार रुपय मिले हैं। चारों महिलाओं को जेल भेज दिया है।



पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम उमा पत्नी प्रमोद, चित्रा पत्नी प्रकाश, रानी पत्नी बावन, सरवती पत्नी प्रियमया निवासी तंबोलापाड़ा आगरा बताया है। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक ग्रुप में चार-चार महिलाएं होती हैं, जिनके अलग-अलग जिले बंटे होते हैं। ज्यादातर महिलाएं रोडवेज बस में घटनाओं को अंजाम देती हैं। महिलाओं को बातों में फंसाकर पर्स या फिर जेवर गायब कर देती हैं। बता दें कि इससे पहले भी आगरा की 10 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा था, जिनके कब्जे से नशीली पदार्थ, पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट बरामद हुए थे।

हाल ही में शहर में एक शादी समारोह में बेटी के साथ शामिल होने आईं वृद्धा आगरा के दयालबाग निवासी ओमवती से ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं ने पर्स गायब कर दिया था, जिसमें तीन लाख से ज्यादा के जेवर, नकदी रखी थी। इस मामले को आईजी आगरा डीएस मिश्रा ने गंभीरता से लिया है आरोपी महिलाआें के स्केच जारी कर मंडल के सभी थाना प्रभारियों को इनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।


अलग-अलग गिरोह बनाकर करती हैं लूट
कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि महिलाएं गिरोह बनाकर काम करती हैं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि एक जिले में घटना करने के बाद वह दूसरे जिले में चली जाती हैं। उस जिले में दूसरे गिरोह की महिलाएं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed