{"_id":"55280f8179cfd2185eef845e84e05748","slug":"town-squares-highways-cut-personnel-and-deployed-additional-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के चौराहों, हाईवे कट पर अतिरिक्त यातायात कर्मी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के चौराहों, हाईवे कट पर अतिरिक्त यातायात कर्मी होंगे तैनात
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
नए बाईपास निर्माण के लिए चल रहे हस्ताक्षर अभियान के बीच प्रशासन ने नगर में हाईवे को जाम से मुक्त कराने की सुध नुमाइश के बहाने लेनी शुरू कर दी है। प्रशासन ने हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। हाईवे पर यातायात में बाधक बनने वाले बिजली और टेलीफोन के पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। पेड़ों को काटा जाएगा।
एसडीएम सुनील प्रकाश वर्मा ने बताया कि नगर पालिका ईओ को हाईवे के किनारे अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे के किनारे अतिक्रमणों को पुलिस और पीएसी बल की मदद से साफ कराया जाएगा। अतिक्रमण हटने के बाद हाईवे के किनारे यातायात में बाधक बने पेड़ कटवा कर बिजली, बीएसएनएल के पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराए जाएंगे। यातायात प्रभारी ब्रहम प्रकाश यादव का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर के तिराहे, चौराहे और हाईवे कट पर अतिरिक्त यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे। तहसील प्रशासन और नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान नुमाइश के दौरान जारी रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी का कहना है कि ईओ के छुट्टी से लौटते ही हाईवे के किनारे चिन्हांकन का काम शुरु करा दिया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द नगर के लोगों का हाईवे जाम से निजात दिलाई जा सके।
नुमाइश के उद्घाटन पर असमंजस
जिला प्रशासन ने छह जनवरी को रामलीला ग्राउंड में लगने वाली नुमाइश के उद्घाटन तय किया है, लेकिन डीएम निधि केसरवारी का फीरोजाबाद तबादला होने और नए डीएम अजय कुमार यादव के ज्वाइन नहीं करने के कारण उदघाटन को लेकर असमंजस बना हुआ है। सूत्रों की माने तो नुमाइश उद्घाटन समारोह के लिए जिला प्रशासन ने निमंत्रण कार्ड तक नहीं छपवाए हैं। तैयारियों के नाम पर सिर्फ अधिकारियों, सवाजसेवियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम ने लिया नुमाइश की तैयारियों का जायजा
डीएम निधि केसरवानी सोमवार को रामलीला मैदान में नुमाइश की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची। डीएम ने अफसरों को रामलीला मैदान में सफाई व्यवस्था और सरकारी प्रदर्शनी के आकर्षक बनाने के लिए मंगलवार शाम तक का समय दिया है। डीएम ने कहा कि नुमाइश में रंगारंग कार्यक्रमों के लिए लगने वाले पंडाल भव्य और आकर्षक दिखाई देने चाहिए। ताकि नुमाइश में आने वाले लोग रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकें।