फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Top 10 Students Selected for Residential School and Nodal Teachers Honored

Etah News: आवासीय विद्यालय में चयनित टॉप 10 छात्र व नोडल शिक्षकों को किया सम्मानित

Sat, 09 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 09 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Students Selected for Residential School and Nodal Teachers Honored
एटा। आवासीय विद्यालय समेत राष्ट्रीय आय सह योग्यता छात्रवृत्ति की परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों और उनके नोडल शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बीएसए ने सभी लोगों को सम्मानित करते हुए मेडल और शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन



शैक्षिक सत्र 2025-26 में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 142 छात्र एनएमएमएस में चयनित हुए। वहीं मंडल स्तर पर एक मात्र अटल आवासीय विद्यालय गभाना अलीगढ़ में भी परिषदीय स्कूल के छह और नवोदय के चार छात्रों को भी सम्मानित किया गया। पिछले वर्षों से नवोदय विद्यालय, एनएमएमएस में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोडल मुकेश कुमार सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी टॉपर को अग्रिम जीवन में सफलता को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

वहीं जिले से गत वर्ष से सर्वाधिक चयन 10 वाले विद्यालय यूपीएस गुहटिया खुर्द के नोडल शिक्षक संदीप कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में दिव्या, मोहित, आर्यन शाक्य, वरुण, लक्ष्य, प्रांशु, ईर्ष्या, करीना, लोकेश, अतुल, आर्यन राठौर, रागिनी, तानी, कविता, कनिष्क, परी, यश, अनुष्का आदि 20 से अधिक छात्र और उनके नोडल शिक्षकों में मंजू लता वर्मा, राजकुमार, महेश सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, शीलेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह, राजीव यादव, परवीन निशा, सुमन बाबू, प्रेमपाल सिंह, दीपक रतन, हृदेश कुमार, अशर्फी लाल आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक अविनाश शुक्ला, मनोज यादव, भरत वीर, हृदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed