फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   To win the election it is necessary to have a strong booth.

Etah News: चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी

Tue, 21 Mar 2023 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
To win the election it is necessary to have a strong booth.
राजा का रामपुर। कस्बे में भाजपा कार्यालय पर शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव को लेकर निर्देश दिए। कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी है।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी पदाधिकारियों को पार्टी के तरफ से दायित्व दिए जा रहें हैं। लगातार बैठकें की जा रहीं हैं। कस्बे में हुई बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा सभी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथ पर तेजी से कार्य कार्य करें। अपने पन्ना प्रमुखों को भी तैयारियां कराएं।
विज्ञापन

वहीं व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख आदि का चयन कर जल्द से जल्द लिस्ट बनाकर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जिस तरह भाजपा ने पिछले चुनावों में जीत हासिल की। उससे अच्छी जीत ज्यादा वोटों के साथ इस बार के चुनाव को जीतना है। विधानसभा संयोजक लोकपाल शाक्य, लोकेश शुक्ला, हिमांशु दीक्षित, संजीव कुमार, दिलीप सिंह राठौर, मनोज शाक्य सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed