फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   thugs cheated people of Rs 75 lakh by creating a fake website of Ministry of Home Affairs In Etah

गृह मंत्रालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर 75 लाख की ठगीः 15 जिलों में फैला नेटवर्क, ऑफिस बंद कर फरार, पुलिस ढूंढ रही

Sat, 28 Jan 2023 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 08:37 PM IST
सार

एटा जिले में गृह मंत्रालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां ठगों ने अपना कार्यालय बनाया और आसपास के जिलों में अपना रैकेट फैला दिया। लोगों को अपने झांसे में लेकर करीब 75 लाख रुपए की ठगी की। 

 

विज्ञापन
thugs cheated people of Rs 75 lakh by creating a fake website of Ministry of Home Affairs In Etah
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने गृह मंत्रालय की फर्जी बेवसाइट बनाकर तीन जिलों के कई लोगों से करीब 75 लाख रुपये ठग लिए। सीबीके एजूकेशन एंड वेलफेयर सर्विसेस कंपनी को अंतरराष्ट्रीय संस्थान बताकर शिक्षित लोगों को वालंटियर टीचर बनाने के लिए गुमराह किया गया। कंपनी का मुख्य दफ्तर एटा में बनाया और आसपास के जिलों में भी नेटवर्क फैलाया। 

विज्ञापन


एटा से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की गई है। फर्जी वेबसाइट और कंपनी बनाकर ठगी करने वाले ब्रांच हेड मोहम्मद आसिफ, महेंद्र सिंह, राजवीर सिंह और मोहम्मद जफर अमीनउल खान निवासीगण कासगंज रोड कसैटी मोड़ थाना कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बागवाला थानांतर्गत लाखापुर गांव निवासी पीड़िता रूबी कुमारी ने बताया कि जिले में फील्ड मैनेजर का पद और सेंटर देने के नाम पर 14 हजार 500 रुपये लिए जाते थे। सेंटर संचालक को वालिंटियर टीचर्स (वीटी) को घर-घर और गांव-गांव में बनाने का काम दिया गया था। वीटी से पंजीकरण के नाम पर 950 और फीस के तौर पर चार हजार रुपये जमा कराए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीटी को अपने ही बच्चे पढ़ाने पर 900 रुपये मासिक देने की बात कही गई थी। जिले से करीब 30 लाख रुपये की ठगी करके आरोपी 17 जनवरी को दफ्तर बंद करके भाग गए। तभी से गृह मंत्रालय की बेवसाइट पर कंपनी का दिखना बंद हो गया है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बदायूं से 40 लाख की ठगी

जिला बदायूं थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद टप्पा अहमदपुर निवासी हेमसिंह ने बताया कि प्रदेश के करीब 15 जिलों में आरोपियों का नेटवर्क फैला था। बदायूं जिले से करीब 40 लाख की ठगी की गई है। वहीं मप्र के जिला सागर में दो लोगों के गिरफ्तार होने की भी बात पता लगी है। वहीं, जिला शाहजहांपुर के अल्लागंज निवासी सुशील राजपूत ने बताया कि सेंटर संचालक को एक वीटी व एफएम बनाने पर 150 रुपये देने की बात की गई थी। करीब पांच लाख रुपये ठगी कर ली गई है।

एएसपी बोले- मामले की जांच कराई जा रही है

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर प्रतीत हो रहा है कि गृह मंत्रालय के लोगो आदि का प्रयोग कर फर्जी वेबसाइट बनाई गई होगी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed